गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की 36 ट्रेनों के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। इनमें गोरखपुर से होकर जाने वाली 22 ट्रेनें शामिल हैं। रेल प्रशासन ने इन ट्रेनों के समय में 5 से 20 मिनट तक बदला किया है। एक नवंबर से रेलवे में नई समय सारिणी के मुताबिक ट्रेनें चलेंगी।
रेलवे ने नई समय सारिणी में इस वर्ष चलाई गई 11 ट्रेनों को भी शामिल कर लिया है। ये ट्रेनें रोजाना चलने वाली नहीं हैं बल्कि सप्ताह में एक से लेकर अधिकतम पांच दिन चल रही हैं। इनमें गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस भी शामिल हैं।
गोरखपुर में इन ट्रेन का बदला समय
ट्रेन वर्तमान समय (आने व छूटने) परिवर्तित समय (आने व छूटने)
नरकटियागंज पैसेंजर (55030) 18:45 18:05
गरीब रथ (12204) 00:05/ 00:20 00:05/ 00:15
कामाख्या-आनंद विहार साप्ताहिक (15621) 02.30/02:45 02:30/02:40
सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण (15529) 02.30/02:45 02:30/02:40
चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (14009) 02.30/02:45 02:30/02:40
जननायक एक्सप्रेस (15211) 03:45/ 03:55 03:40/03:50
मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (15269) 04:10/ 04:25 04:10/ 04: 20
सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस (14603) 04:10/ 04:25 04:10/ 04: 20
आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) 12:25/ 12:40 12:20/ 12:35
अमरनाथ एक्सप्रेस (15097) 13:45/ 14:05 13:45/ 14:00
लोहित एक्सप्रेस (15651) 13:45/ 14:05 13:45/ 14:00
गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस (15653) 13:45/ 14:05 13:45/ 14:00
मोरध्वज एक्सप्रेस (12491) 13:45/ 14:05 13:45/ 14:00
सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273) 15:15/ 15:35 15:15/ 15:30
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) 15:50 / 16:10 15:50/ 16:05
बाघ एक्सप्रेस (13019) 17:45 / 18:05 17:45 / 18:00
वैशाली एक्सप्रेस (12554) 09:00 / 09:15 08:55 / 09: 10
आनंद विहार-कामाख्या साप्ताहिक (15622) 14:40 / 14:55 14:35 / 14:50
आनंद विहार-सहरसा जनसाधारण (15530) 14:40 / 14:55 14:35 / 14:50
चंपारण-आनंद विहार सत्याग्रह (14010) 14:40 / 14:55 14:35 / 14:50
लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (15204) 22:15 / 22:30 22:00 / 22: 15
गोरखपुर-बरौनी डेमू (75003) 10:10 09:50
गोरखपुर-नौतनवां पैसेंजर (55043) 18:25 18:20