फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय होगा गोरखपुर औद्योगिक विकास का रोडमैप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा समेत गोरखपुर की फैक्ट्रियों में तालाबंदी के बीच गोरखपुर के औद्योगिक विकास का नया रोडमैप बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को होने वाले औद्योगिक विकास सम्मेलन में यह रोडमैप तैयार किया जाएगा। प्रमुख सचिव उद्योग और प्रमुख सचिव टेक्सटाइल उद्यमियों के साथ बैठक कर उद्यमी एजेंडा तय करेंगे। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री की मौजूदगी इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इस दौरान गोरखपुर के नोडल अधिकारी संजय अग्रवाल के भी आने की संभावना है।
विज्ञापन

गीडा में आवंटित प्लाट की कीमत के अलावा सर्विस चार्ज को जोड़ते हुए स्टांप ड्यूटी तय की गई है। इससे फैक्ट्री स्थापित करने वाले आवंटियों को काफी ज्यादा रकम बेवजह देनी पड़ती है। गीडा प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक इस संबंध में उद्यमी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हो सकी है। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि इसके अलावा ब्याज माफी, प्रदूषण की वजह से फैक्ट्रियों में तालाबंदी समेत कई मसलों पर प्रमुख सचिवों से चर्चा होगी। इसका एजेंडा तैयार कर मुख्यमंत्री को भी भेजा जा चुका है। सोमवार को दोनों प्रमुख सचिवों के साथ बैठक में इन समस्याओं पर चर्चा होगी। इसके बाद इसे शाम को गोकुल अतिथि भवन में आयोजित औद्योगिक विकास सम्मेलन में मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें