फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह का लोगो बनाने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह का लोगो इस बार भी विद्यार्थियों में प्रतियोगिता के माध्यम से चुना जाएगा। बेस्ट डिजाइन को ही दीक्षांत समारोह का लोगो घोषित किया जाएगा। इसे बनाने वाले विद्यार्थी को यूनिवर्सिटी सम्मानित करेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के नियमित विद्यार्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। डिजाइन के पीछे अपना नाम, कक्षा तथा कॉलेज और यूनिवर्सिटी का नाम अंकित करना होगा। डिजाइन के साथ अपने संस्थान के परिचय पत्र की फोटोप्रति भी संलग्न करनी होगी। प्रविष्टि 30 अक्टूबर तक अधिष्ठाता छात्र कल्याण के कार्यालय में जमा की जा सकती है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की शर्तें
- डिजाइन 10×10 इंच के आकार में या 10 इंच के व्यास वाले वृत्त में होना चाहिए।
- डिजाइन में विश्वविद्यालय के सूत्र वाक्य (आ नो भद्रा: क्रतवो यंतु विश्वत:) एवं कुल चिह्न का होना आवश्यक है।
- डिजाइन में 36वां दीक्षांत समारोह लिखा होना आवश्यक है।
- अधिकतम तीन रंगों का प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें