फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के खिलाफ सीएम का पुलता फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। वाराणसी के बीएचयू में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ पडरौना के छात्रनेताओं ने सीएम का पुतला जलाकर विरोध जताया। छात्रों का कहना था कि लाठीचार्ज की घटना कुत्सित मानसिकता का परिचायक है। इस सरकार में लाठीचार्ज के दम पर छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के यूएनपीजी कॉलेज के छात्रनेताओं की अगुवाई में काफी संख्या में छात्र रविवार को सुभाष चौक पर एकत्र हुए। उसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इन छात्रनेताओं ने बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद सीएम का पुतला जलाया। छात्रनेताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए उन पर जुल्म कर रही है, जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में महामंत्री मोहम्मद आजम खां, मोहम्मद जहीरुद्दीन, एजाज अहमद, उपेंद्र तिवारी, बैजनाथ सिंह, अभिषेक, रवि जायसवाल, शशांक मणि चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें