फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में चल रही थी प्राइवेट प्रेक्टिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
सरकारी अस्पताल में प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने चिकित्सक का वेतन बाधित करते हुए स्थानांतरित कर दिया है। इसके साथ ही निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर एक अन्य डॉक्टर का भी दूसरे अस्पताल पर स्थानांतरण किया है।
सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में सरदारनगर में तैनात रहे चिकित्सक डॉ. राजेश वर्मा को सरकारी अस्पताल में बाहर की दवाएं लिखते पकड़े जाने पर उन्हें कैंपियरगंज स्थानांतरित किया गया था। बाढ़ के दौरान उनकी ड्यूटी प्रभावित क्षेत्र में लगाई गई थी। जांच के दौरान वह ड्यूटी स्थल पर न जाकर अस्पताल में प्रैक्टिस करते पकड़े गए। इस पर उनका वेतन बाधित करते हुए उन्हें डेरवा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके साथ ही सहजनवां के बेलवा बाबू में तैनात चिकित्सक डॉ. सोहन यादव को जांच में अनुपस्थित मिलने के चलते गोला स्थानांतरित किया गया है। दूसरे जिले से स्थानांतरित होकर आए डॉ. केएम अग्रवाल को उनवल में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद शुरू हुई पैरवी
डॉ. राजेश वर्मा का स्थानांतरण रुकवाने के लिए सीएमओ पर सोमवार को खूब दबाव बनाया गया। गोरखनाथ मंदिर से जुड़े एक व्यक्ति का नाम लेकर दो लोग सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे और डॉ. राजेश वर्मा का स्थानांतरण रोकने के लिए कहा। उन दोनों ने सीएमओ से कहा कि आपके पास फोन आया होगा। सीएमओ ने कहा कि डॉ. राजेश का स्थानांतरण आदेश जारी हो चुका है, उन्हें हर हाल में डेरवा जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें