फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक कुशीनगर निरस्त होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
मुंबई में भारी बारिश से आई बाढ़ के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। रेलवे ट्रैक पर पानी आ जाने से गुरुवार को मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। बगैर पूर्व सूचना ट्रेन के निरस्त होने से यात्री परेशान हो गए। रिजर्व टिकट बुक कराने वाले यात्रियों ने आरक्षण केंद्र जाकर टिकट रद्द कराया।
विज्ञापन

हरियाणा में हिंसक घटनाओं के चलते चार दिन गोरखधाम एक्सप्रेस के निरस्त होने से दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान थे। गोरखधाम एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद मुंबई में आई बाढ़ के चलते गुरुवार की दोपहर में कुशीनगर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। इस ट्रेन की जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्री भी गोरखधाम एक्सप्रेस की तरह ही दोपहर में लाइन में लग जाते हैं। रिजर्व टिकट वाले यात्रियों के मोबाइल पर मैसेज से ट्रेन के निरस्त होने की सूचना पहुंच गई लेकिन जनरल बोगी के यात्री स्टेशन पहुंचने के बाद भटकते रहे। पूछताछ केंद्र पर पूरे दिन विकल्प के रूप में दूसरे ट्रेन की जानकारी लेने में यात्री परेशान रहे। वहीं कुछ यात्रियों ने लखनऊ से ट्रेन का विकल्प तलाशा और कुछ ने फ्लाइट बुक कराई। स्टेशन पहुंचे राप्तीनगर के महेश ने बताया कि कंपनी के काम से मुंबई जाना जरूरी है। लखनऊ से फ्लाइट बुक कराई है। जनरथ से लखनऊ जाकर फ्लाइट पकड़ लूंगा। उधर, लखनऊ जाने वाली एसी बसों में भी भीड़ गई। दोपहर बाद जाने वाली सभी एसी बसें फुल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें