संतकबीरनगर। एबीवीपी की प्रांत कार्य समिति की बैठक रविवार को विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केरल में लगातार एबीवीपी, आरएसएस व बीजेपी कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इसके विरोध में एबीवीपी देश व्यापी अभियान चलाएगी और केरल में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेेगी। प्रांत संगठन मंत्री कमल नयन ने सदस्यता का हिसाब किताब और छात्रा सर्वेक्षण की समीक्षा की। बताया कि छात्रावासों में कार्य विस्तार के लिए छात्रावास संपर्क अभियान चलेगा। बैठक में गोरक्ष प्रांत के सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने जिले की कार्य कलापों का वृत्त प्रस्तुत किया और अगले दो माह के कार्यक्रमों की जानकारी दिया। इस अवसर पर जेके शाही, डॉक्टर धर्मेंद्र शाही, भूपेंद्र राणा, हिमांशु कौशिक, अजय मिश्र, अजय दूूबे, अस्तित्व मणि त्रिपाठी, अर्पित पांडेय, अनुराग, अमन समेत अन्य मौजूद रहे।