फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को रोजगार सेवकों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। बकाए मानदेय के भुगतान में हीलाहवाली पर नाराजगी जताई।के साथ ही संविदा पर नियुक्त रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि शीघ्र राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि रोजगार सेवक ग्रमा पंचायत स्तर पर सरकार की अनेक योजनाएं संचालित करने में अपना योगदान देते है। लेकिन चार्ट में सिर्फ मनरेगा का कार्य दर्शाया गया है। इसके अलावा जो कार्य किया जाता है उसकी गिनती नहीं होती है। ऐसे में मनरेगा चार्ट में अन्य किए गए कार्य को भी जाड़ा जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना लागू होने के बाद नवसृजित के अलावा सीमा विस्तार वाली नगर निकायों में शामिल हो चुकी ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवकों की रिक्त ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर समायोजित करके योगदान लिया जाए। गलत तरीकों से निकाले गए रोजगार सेवकों को बहाल करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रोजगार सेवकों को दूसरे ग्राम पंचायतों में स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने रोजगार सेवकों को समूह ‘ग’ के समान वेतनमान लागू करने की मांग की। कर्मचारी भविष्य निधि के साथ ही स्वास्थ्य, दैवीय आपदा एवं दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने की मांग की। इस मौके पर धर्मेंद्र, सुरेश निषाद, चिन्नू प्रसाद, प्रमोद राय, चंद्रिका, कमलेश, बाबू राम, प्रमोद, योगेंद्र, अयोध्या, बंधु मद्वेशिया, रामआशीश, उपेंद्र, घनश्याम, जितेंद्र, मदन, दिनेश, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश, मनोज, राजेश अनिता, उषा, संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें