फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रदेश सरकार की ओर से शहरी गरीबो को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देने के योजना में रकम वसूली के आरोप पूर्व चेयरमैन के पति फंस गए है। रविवार को उनके खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। विद्युत विभाग के एसडीओ और जेई की ओर से दिए तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। नगर क्षेत्र के अंबेडकर मुहल्ले की रहने वाली पाना देवी और सरिता देवी को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिलाने के नाम पर 500 रुपये वसूली की बात सामने आई है। योजना के तहत शहरी गरीबोु को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदेश सरकार की ओर से देने की व्यवस्था है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने रकम वसूलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दे कर अवगत कराया कि ऐसे कृत्य से प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हुई है। इस मामले में कार्रवाई की जाए। पूर्व चेयरमैन के पति रामजगत प्रसाद निवासी अंबेडकर मुहल्ला के खिलाफ कोतवाली धोखाधडी का मुकदमा दर्ज हुआ है। एसडीओ विद्युत अरूण कुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत शहरी गरीबो को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जाता है। इसमें रकम लेने की शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल की गई। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल सदर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड्ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें