फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान के साथ से होगा मालवीय यूनिवर्सिटी का विकास

विज्ञापन
जापान के साथ एमएमएमयूटी ने समझौता किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
जापान की राइक्यूस विश्वविद्यालय से छात्र विनिमय करार को लेकर बृहस्पतिवार को जापान से प्रतिनिधिमंडल का आगमन मालवीय यूनिवर्सिटी में हुआ। प्रो. टॉमोहिसा वाडा एवं प्रो. नोबूयुकी ओगुरा ने मालवीय विश्वविद्यालय के समक्ष शैक्षणिक एवं शोध कार्यों को बढ़ावा देने तथा छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विनिमय के संबंध में चर्चा की। इस दौरान दोनों विश्वविद्यालयों के बीच होने वाले करार पर भी मंथन हुआ।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. एस एन सिंह ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय मानवता एवं समाज कल्याण हेतु तकनीकी ज्ञान संवर्द्धन एवं शोध तथा विकास के कार्यक्रमों को साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगे। मालवीय विश्वविद्यालय को राइक्यूस विश्वविद्यालय का साथ मिलने से प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति एवं विकास के नए आयाम सृजित होंगे। प्रो. टॉमोहिसा वाडा एवं प्रो. नोबूयुकी ओगुरा ने कुलपति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि दोनों संस्थाओं के बीच शोध एवं विकास तथा शैक्षणिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में नए युग का सूत्रपात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पांच वर्ष की अवधि हेतु प्रस्तावित दोनों समझौता करार में छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विनिमय के अतिरिक्त शैक्षणिक सामग्री, प्रकाशन एवं सूचना, गोष्ठियों एवं सम्मेलनों की संयुक्त मेजबानी, संयुक्त शोध एवं अन्य शैक्षणिक विनिमय की व्यवस्था होगी। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गोविंद पांडेय, डॉ.बीके पांडेय, प्रो. डीके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें