फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 दिसंबर को लेकर पुलिस चौकन्नी, 50 संवेदनशील चौराहे चिन्हित, सोशल मीडिया पर भी नजर

Fri, 06 Dec 2019 12:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जांच करती पुलिस, शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकन्नी है
विज्ञापन
6 दिसंबर : सतर्क हुई पुलिस, रेलवे स्टेशन-होटल जांचे गए
विज्ञापन

गोरखपुर। छह दिसंबर को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ की अगुवाई में रेलवे स्टेशन की सुरक्षा जांची गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के बाहर व शहर में स्थित होटलों, ढाबों की भी जांच जारी है। होटल वालों को सख्त हिदायत दी गई है कि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि लगे

तो इसकी तत्काल सूचना दें।
जिले में 50 संवेदनशील चौराहे चिन्हित किए गए हैं जहां पुलिस की चौकसी रहेगी। पुलिस और सिविल डिफेंस के लोगों की 12-12 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी। बड़े चौराहों पर सीओ और छोटे चौराहों पर इंस्पेक्टर की अगुवाई में पुलिस टीम की तैनाती की जाएगी। होमगार्ड, पीएसी और आरएफ के जवानों को भी उपलब्धता के हिसाब से तैनात किया जाएगा। सिविल डिफेंस, पुलिस के वालंटियर, एसपीओ, पीस कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर पुलिस की यह टीम चौराहों पर काम करेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि एहतियातन अयोध्या पर फैसले वाले दिन की तरह ही 6 दिसंबर के लिए भी सुरक्षा-व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। पुलिस पूरी तरह से चौकस है। कहीं भी कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी नजर
6 दिसंबर को लेकर सोशल मीडिया पर भी पुलिस के आईटी विशेषज्ञ की नजर रहेगी। यदि किसी ने अफवाह फैलाया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

सभी एडीएम-एसडीएम करेंगे निगरानी
गोरखपुर। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि छह दिसंबर को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी एडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया है। इसी तरह, ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो पुलिस के अफसरों के साथ निरंतर क्षेत्र का भ्रमण कर हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पुलिस के माध्यम से सभी अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत सभी भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें