संशोधित- एक छात्र का नाम ठीक किया गया है।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
एक नजर में
कुल पंजीकृत विद्यार्थी : 10438
परीक्षा में शामिल हुए : 10218
कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी : 7105 (69.54 फीसदी)
उत्तीर्ण होने वालों में : लड़के : 66.04 फीसदी, लड़कियां : 75.97 फीसदी
9.93 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई, लड़कों के मुकाबले
-------------
हिमांशु फिर बने सिरमौर
99 फीसदी मार्क्स के साथ जोन में चौथी रैंक
लड़कियों ने फिर बाजी मारी, लड़कियों की सूची में संध्या वर्मा अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा में शहर के हिमांशु गौरव सिंह ने इलाहाबाद जोन में चौथा स्थान हासिल करके शहर का मान बढ़ाया है। हिमांशु ने 500 में से 495 मार्क्स हासिल किए हैं। एकेडमिक हाइट्स के विद्यार्थी को मैथमेटिक्स में भी 100 मार्क्स मिले हैं। वहीं, जिले के कुल रिजल्ट की बात करें तो इस बार भी लड़कियों ने बाजी है।
जिले के 58 विद्यालयों की परीक्षा 15 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच 19 केंद्रों में कराई गई थी। पंजीकृत विद्यार्थियों में से 220 ने परीक्षा छोड़ दी थी। परिणाम घोषित हुआ तो 69.54 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कों के मुकाबले 9.93 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। शहर के मेधावी लड़कियों की लिस्ट में एकेडमिक हाइट्स की संध्या वर्मा का नाम सबसे ऊपर है।
फेल हो गए तीन हजार से ज्यादा विद्यार्थी
12वीं की परीक्षा में जिले के करीब 3113 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। बोर्ड ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों का जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक 7105 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
बोर्ड से जारी मेधावियों की सूची
हिमांशु गौरव सिंह 99 फीसदी, एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, जंगल धूसड़
शिवम शुक्ला 97 फीसदी, आर्मी पब्लिक स्कूल, कूड़ाघाट
शिवांशु प्रकाश मल्ल 97 फीसदी, एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, जंगल धूसड़
कल्याण देव 96.4 फीसदी, आर्मी पब्लिक स्कूल, कूड़ाघाट
संध्या वर्मा 96.4 फीसदी, एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, जंगल धूसड़
आदित्य अग्रवाल 96.2 फीसदी, जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखनाथ
आशुतोष मिश्रा 96 फीसदी, नवल्स नेशनल एकेडमी, कुसम्ही
साक्षी शुक्ला 96 फीसदी, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल, कजाकपुर
शुभम सिंह 95.8 फीसदी, आर्मी पब्लिक स्कूल, कूड़ाघाट
सौम्या राय 95.8 फीसदी, आर्मी पब्लिक स्कूल, कूड़ाघाट
इशिता 95.8 फीसदी, जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखनाथ
पीयूष कुमार द्विवेदी 95.8 फीसदी, डिवाइन पब्लिक स्कूल, बिछिया पीएसी कैंप
कुशाग्र सिंह 95.8 फीसदी, सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल, सिद्धार्थपुरम