फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के ड्राइवर व गार्ड का भत्ता बढ़ेगा

Fri, 03 May 2019 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे के रनिंग स्टॉफ का भत्ता जल्द ही बढ़ जाएगा। लंबे समय से लंबित इस मामले पर रेलवे बोर्ड तैयार हो गया है। उधर, रेल मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दी है। चुनाव बाद निर्देश जारी होने की संभावना है। अब प्रति 100 किलोमीटर पर 2.55 रुपये की जगह भत्ता 5.25 रुपये मिलेगा। यही नहीं एक जुलाई 2017 से भुगतान होगा। बकाया राशि एरियर के रूप में दी जाएगी। इस फैसले से पूर्वोत्तर रेलवे के करीब 5500 ड्राइवर और गार्ड को फायदा होगा।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की बैठक 26 एवं 27 अप्रैल को हुई थी। जिसमें मान्यता प्राप्त संगठन एनएफआईआर और एआईएफआर के पदाधिकारी शामिल हुए थे। रनिंग स्टॉफ के यात्रा भत्ता का मामला उठा। एनएफआईआर के वर्किंग कमेटी सदस्य एवं पीआरकेएस महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि किलोमीटर भत्ता बढ़ाने पर वित्त मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। बैठक में रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आदेश जारी हो जाएगा। ड्राइवर, सहायक ड्राइवर और गार्ड को इस फैसले से फायदा होगा।

20 से 25 हजार का लाभ

एक्सप्रेस ट्रेन में ड्राइवर और गार्ड औसतन एक महीने में 8 हजार किलोमीटर और मालगाड़ी में 13 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करते हैं। इस हिसाब से एक ड्राइवर और गार्ड को 20 से 25 हजार का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें