फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार समर स्पेशल ट्रेनें सफरी बनाएंगी आसान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। होली के बाद अब तक ट्रेनों में चल रही भीड़ से समर स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को राहत देंगी। रेल प्रशासन ने चार समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें तीन गोरखपुर होकर दिल्ली और एक ट्रेन चंडीगढ़ जाएगी।

नई दिल्ली-बरौनी समर स्पेशल दो अप्रैल से

नई दिल्ली-बरौनी (04404/04403) वाया गोरखपुर द्विसाप्ताहिक वातानुकूलित समर स्पेशल ट्रेन 26 फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन दो अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलकर मुरादाबाद, दूसरे दिन बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से सुबह 9.40 बजे छूटकर देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर से बरौनी शाम 7.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन तीन अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को बरौनी से रात 9.35 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 5.20 बजे गोरखपुर से छूटकर रात 10.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 तथा जनरेटर यान के 2 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

दिल्ली बरौनी समर स्पेशल एक अप्रैल से

दिल्ली-बरौनी (04024/04025) वाया गोरखपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 26 फेरों के लिए चलेगी। ट्रेन एक अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को दिल्ली से सुबह 11.15 बजे चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, दूसरे दिन गोरखपुर से रात 12.15 बजे छूटकर देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते से बरौनी रात 9.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में दो अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को बरौनी से दोपहर 12.00 बजे चलकर गोरखपुर से रात 9.05 बजे छूटकर दूसरे दिन दिल्ली 12.40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 13, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के तीन तथा जनरेटर यान के दे कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल चार अप्रैल से

गोरखपुर। चंडीगढ़-गोरखपुर (4924/04923) साप्ताहिक समर स्पेशल 13 फेरों में चलेगी। ट्रेन 4, 11, 18, 25 अप्रैल, 2, 9, 16, 23, 30 मई, 06, 13, 20 एवं 27 जून को वृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से रात 11.15 बजे चलकर दूसरे दिन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती से छूटकर गोरखपुर से शाम 5.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन में 5, 12, 19, 26 अप्रैल, 3, 10, 17, 24, 31 मई, 7, 14, 21 एवं 28 जून दिन शुक्रवार को गोरखपुर से रात 10.10 बजे चलकर दूसरे दिन चंडीगढ़ दोपहर 2.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में पेंट्रीकार सहित कुल 23 कोच लगेंगे।

आनंद विहार टर्मिनस-छपरा स्पेशल दो अप्रैल से

गोरखपुर। आनंद विहार टर्मिनस-छपरा (04036/04035) वाया गोरखपुर साप्ताहिक समर स्पेशल 13 फेरों में चलाई जाएगी। स्पेशल ट्रेन 2, 9, 16, 23, 30 अप्रैल 7, 14, 21, 28 मई, 4, 11, 18 एवं 25 जून प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनस से रात 10.50 बजे चलकर दूसरे दिन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से शाम 4.15 बजे सीवान, छपरा शाम 7.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन 3, 10, 17, 24 अप्रैल, 1, 8, 15, 22, 29 मई, 05, 12, 19 एवं 26 जून दिन प्रत्येक बुधवार को छपरा से रात 11.30 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4.25 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस रात 8.30 बजे पहुंचेगी।

ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

गोरखपुर। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 31 मार्च को गोरखपुर से, दो अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस में 30 मार्च को छपरा से, 31 मार्च को दिल्ली से, गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में 31 मार्च को गोरखपुर से, एक अप्रैल को कोलकाता से, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 31 मार्च एवं दो अप्रैल को गोरखपुर से, एक एवं तीन अप्रैल को पनवेल से, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में एक अप्रैल को गोरखपुर से तथा दो अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें