जिले में भारत और फ्रांस के बीच खेले जाने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की तारीख तय हो गई है।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। जिले में भारत और फ्रांस के बीच खेले जाने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की तारीख तय हो गई है। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज के एस्ट्रोटर्फ पर 11 फरवरी को दोनों देशों की टीमों में मुकाबला होगा। हॉकी इंडिया ने गोरखपुर में एस्ट्रोटर्फ मैदान बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच कराने का निर्णय लिया है। इसी के तहत भारत व फ्रांस की महिला टीमों के बीच चार मैचों की शृंखला का आयोजन किया जा रहा है।
आठ, नौ व 13 फरवरी को मैच लखनऊ में जबकि 11 फरवरी को गोरखपुर में खेला जाएगा। यूपी हॉकी संघ के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। टीमों के ठहरने का प्रबंध किया जा चुका है। 10 फरवरी को दोनों टीमें गोरखपुर आ जाएंगी और मैच खेलने के बाद उसी दिन वापस चली जाएंगी।