कप्तानगंज। क्षेत्र के चकिया गांव के सामने शनिवार की अनियंत्रित होकर टेंपो पलट जाने से छात्र- छात्राएं समेेत सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल भाई-बहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए। बोदरवार से कप्तानगंज स्थित प्राइवेट स्कूल के छात्रों को लेकर टेंपो जा रहा था।
चकिया गांव के पास पहुंचते ही टेंपो पलट गया। पूर्णिमा सिंह पुत्री दीप सिंह (18) निवासी असना अहिरौलीबाजार, अभय सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह (16), साक्षी पुत्री सदन, सोहन पांडेय (14), अमन पांडेय पुत्र सदन सोहन पांडेय (16) निवासी पडौली थाना कप्तानगंज, नवीन गुप्ता पुत्र अमित गुप्ता (15) निवासी घोघरा अहिरौली, मंदीप सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह (16) निवासी असना व ड्राइवर सुरेश पांडेय ग्राम पडौली कप्तानगंज घायल हो गए। हादसे के बाद जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल भाई अमन और बहन सांक्षी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
उपचार के दौरान घायल युवक की मौत
छितौनी। एक सप्ताह पूर्व हादसे में घायल हुए हनुमानगंज क्षेत्र के पनियहवा निवासी परमेश्वर प्रसाद की उपचार के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई। शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। शनिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पनियहवा के टेगरहा चक नंबर चार निवासी 34 वर्षीय परमेश्वर प्रसाद छह जनवरी की शाम छितौनी बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। टेगरहा रेलवे ढाले के समीप बाइक रोड के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई थी। बाइक सवार छोटे प्रसाद, महेंद्र प्रसाद भी चोटिल हो गए थे। घायल परमेश्वर का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि परमेश्वर की पत्नी रीमा देवी, बड़ी पुत्री 6 वर्षीय सुनैना, 3 वर्षीय सुगंधा और एक साल का बेटा मुकेश है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।