फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य से कनेक्शन के लिए 1912 डायल करें

Sun, 06 Jan 2019 12:53 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
बिजली मीटर
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम ने गोरखपुर समेत आस-पास के जिलों के लाभार्थियों को सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन मुहैया कराया हे। अब मंशा शत प्रतिशत लोगों तक कनेक्शन पहुंचाने की है। नए नियम के तहत अब इच्छुक आवेदकों को उपकेंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 1912 नंबर डायल करने पर अधिकारी घर आकर कनेक्शन देंगे। शनिवार से नियम प्रभावी हो गया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 2011 जनगणना के आधार पर गरीबी रेखा से नीचे वालों को सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन देने की घोषणा की थी। उसके अलाव सामान्य लोगों को योजना के तहत पांच सौ रुपये दस किश्तों में जमा कर कनेक्शन लिया जाना था। गोरखपुर जिले में 2.7 लाख कनेक्शन दिए जाने थे। उनमें 1.92 लाख कनेक्शन दे दिए गए हैं। अब इच्छुक लोगों को कनेक्शन लेना है तो सिर्फ 1912 नंबर पर कॉल करना होगा। उसके बाद काउंसलर के दिशा निर्देशों का पालन कर उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पंजीकरण होने के बाद संबंधित क्षेत्र के खंड अधिकारी संपर्क कर कनेक्शन, तार, मीटर, एक एलईडी लाइट मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें