फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल बम से गूंजा ईटहियां शिव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बोल बम से गूंजा ईटहियां शिव मंदिर
त्रिवेणी धाम से जल लेकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। सावन के दूसरे सोमवार को ईटहियां स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर पूरे दिन बोल बम से गूंजता रहा। जलाभिषेक के लिए मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए भारतीय क्षेत्र के यूपी व बिहार के अलावा पड़ोसी मुल्क नेपाल से काफी संख्या में कांवड़ियों का जत्था त्रिवेणी धाम से जल भर कर पैदल ईटहियां पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचा। यहां कांवड़ियों न जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर अपने व परिवार के लिए सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को उत्तर और पूर्वी द्वार से मंदिर से बाहर निकालने की व्यवस्था की गई थी। मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी ने बताया कि सुबह 4 बजे से ही पंचमुखी बाबा भोले नाथ को जल चढ़ाए जाने का सिलसिला शुरू हो गया। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। निचलौल सीओ रणविजय सिंह ने सुबह 8 बजे पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां पहुंचकर मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें