फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में दाखिला लेंगे 25 हजार 562 विद्यार्थी

Fri, 20 Jul 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
admission shimla
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय, अनुदानित और निजी डिग्री कॉलेजों की 25 हजार 562 सीटें भरी जाएंगी। इनका आवंटन बृहस्पतिवार को कर दिया गया। 3060 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना सके हैं।
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब कॉलेज प्रशासन दाखिला लेंगे, फिर पढ़ाई कराएंगे। जिन विद्यार्थियों को मेरिट में जगह नहीं मिली है, वे सीधे दाखिला ले सकते हैं। हालांकि खाली सीटों पर ही दाखिले का विकल्प मिलेगा। बीएससी प्रथम वर्ष की 42398, बीकॉम की 3373, बीए की 14163 सीटें आवंटित की गई हैं। बीबीए, बीसीए की निर्धाकिरत 120, 150 सीटें ही भरी गई हैं। इसके लिए अलग से सीटों का आवंटन नहीं किया गया है।

बोर्ड परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की तिथि निर्धारित

गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए सत्र की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। पहले चरण में परिषद ने परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के आवेदन से लेकर वेबसाइट पर अपलोड करने की तिथि निर्धारित कर दी है। जारी तिथि के अनुसार पांच अगस्त तक प्रधानाध्यापकों को 10वीं और 12वीं के छात्रों से परीक्षा शुल्क जमा कर लेना है। शुल्क को चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। 16 अगस्त से शुल्क जमा करने का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने का निर्देश है। इसके अंदर ही विद्यार्थियों और कॉलेज प्रशासन को परीक्षा संबंधी सभी कार्य पूरे कर लेने हैं। यह तिथि संस्थागत एवं व्यक्तिगत दोनों विद्यार्थियों के लिए है। जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि जो भी परीक्षार्थी तय समय के बाद शुल्क जमा करेगा, उसे 100 रुपये विलंब शुल्क भी देना होगा। विलंब शुल्क के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी विद्यार्थी का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें