गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं क्लास की कंपार्टमेंट परीक्षाओं का आगाज सोमवार से होगा। इसके लिए फर्टिलाइजर स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर दो को केंद्र बनाया गया है। इसमें 1000 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। इस बार परीक्षा में पहली बार विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
नई व्यवस्था के मुताबिक विद्यार्थियों को तीन घंटे की मुख्य परीक्षा (10:30 -1:30 बजे) से इतर आधा घंटा का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस अवधि में उत्तर पुस्तिकाओं पर आवश्यक जानकारी भरने और 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। 10वीं की परीक्षाओं में तोे यह सुविधा पहले से ही प्रदान की जा रही है, मगर 12वीं में इसे पहली बार लागू किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 16- 24 जुलाई तक होंगी। वहीं 12वीं के सभी विषयों की परीक्षाएं 16 जुलाई को होंगी। परिणाम अगस्त के तीसरे सप्ताह तक जारी किए जाने की तैयारी है।
10वीं का परीक्षा कार्यक्रम
16 जुलाई - विभिन्न विषय
विज्ञापन
17 जुलाई - मैथ, पेंटिंग और भारतीय संगीत
18 जुलाई - सोशल साइंस
19 जुलाई - साइंस थ्योरी और साइंस प्रैक्टिकल
20 जुलाई - हिंदी कोर्स-ए और हिंदी कोर्स-बी
21 जुलाई - इंगलिश कम्यूनिकेटिव और इंगलिश लैंग्वेज एंड लिट्रेचर
23 जुलाई - उर्दू कोर्स-ए और बी और संस्कृत
24 जुलाई - फाउंडेशन कोर्स, बुक कीपिंग अकाउंटेंसी