फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचयूआरएल चेयरमैन ने खाद कारखाने की प्रगति जांची

Fri, 13 Jul 2018 02:49 AM IST
गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) बोर्ड के चेयरमैन संजीव सिंह समेत सभी सदस्यों ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन खाद कारखाने का निरीक्षण करने के साथ ही काम की गुणवत्ता भी परखी। इसके बाद बोर्ड की बैठक में चेयरमैन ने निर्देश दिए कि हर हाल में कारखाने का निर्माण तय समय दिसंबर 2019 तक पूरा हो जाए।
विज्ञापन


कारखाने का निर्माण करा रही एचयूआरएल बोर्ड की बैठक अमूमन दिल्ली में होती है । यह पहला मौका था जब चेयरमैन समेत बोर्ड के सभी सदस्य गोरखपुर पहुंचे और यहीं पर बैठक की। बोर्ड सदस्यों के शुक्रवार को दिल्ली लौटने की उम्मीद है।

एचयूआरएल के गोरखपुर के महाप्रबंधक रामकुमार गुप्ता ने चेयरमैन समेत सभी सदस्यों का स्वागत किया और काम की जानकारी दी। इस दौरान चेयरमैन संजीव सिंह उपाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, प्रबंध निदेशक अरुण कुमार गुप्ता, निदेशक निरंजन लाल, निदेशक केपी गुप्ता, निदेशक सीएमटी ब्रिटो, निदेशक देवेंद्र प्रसाद और निदेशक सुरेश चोपड़ा आदि मौजूद रहे। एचयूआरएल के चेयरमैन ने फ र्टीलाइजर परिसर में आवासीय परिसर का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें