फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होंगे आईटीआई के छह कोर्स

Fri, 08 Jun 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
iti
विज्ञापन
विवेक सिंह
विज्ञापन

गोरखपुर। पॉलिटेक्निक की तर्ज पर व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कुछ कोर्स बंद करने का निर्णय लिया है। तकनीकी बदलाव के चलते इन कोर्स की महत्ता घटने के साथ ही इनमें प्रवेश लेने वालों की कम संख्या के चलते यह फैसला लिया गया है। अगस्त से शुरू होने वाले नए सत्र से करीब छह कोर्स की पढ़ाई नहीं होगी। हालांकि यह फैसला पहले ही किया जा चुका था, लेकिन कुछ युवक जो पहले ही प्रवेश ले चुके थे उनके प्रशिक्षण को पूरा करने के उद्देश्य से इन्हें चलाया जा रहा था।

ये ट्रेड होंगे बंद

इंब्राइडरी, मैकेनिक रेडियो एंड टीवी, मोल्डर, अपहोलस्टार, कंप्यूटर एडेड इंब्राइडरी, मैकेनिक रिपेयर एंड मेंटेनेंस ऑफ टू व्हीलर

टेक्निक सेकेेंड शिफ्ट में नहीं होगा प्रवेश

प्राविधिक शिक्षा विभाग ने पॉलिटेक्निक संस्थानों में चल रहे सेकेंड शिफ्ट के कोर्स को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है। मैैकेनिकल प्रोडक्शन, मैकेनिकल आटो, इलेक्ट्रिकल ट्रेड की पढ़ाई पिछले कुछ सालों में बंद कर दी गई है। सत्र 2018-19 से सिविल ट्रेड को भी बंद कर दिया जाएगा।

सेकेंड शिफ्ट में इस बार नए प्रवेश नहीं लिए जाएंगे। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रहेगी। जिम्मेदार इसके लिए छात्रों के घटते रूझान और सुरक्षा कारणों का हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि सेकेंड शिफ्ट की पढ़ाई शाम 7 बजे तक चलती है। इस वजह बेटियों की सुरक्षा में परेशानी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी बदलाव के चलते इन कोर्स की महत्ता घटने और विद्यार्थियों की रुचि कम होने के चलते छह कोर्स की पढ़ाई बंद करने का निर्णय लिया गया है। नए सत्र में इन कोर्स में प्रवेश नहीं होंगे।
राजेश राम, संयुक्त निदेशक गोरखपुर मंडल आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें