फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए नौ दावेदारों ने भरे पर्चे

Mon, 12 Feb 2018 11:38 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में उप चुनाव के लिए नामांकन करता प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत के वार्ड संख्या एक बर्डपुर प्रथम सीट के सदस्य पद के उपचुनाव में नामांकन के आखिरी दिन सेामवार को नौ उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। एक प्रत्याशी ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया था। अब चुनाव मैदान में प्रत्याशियों की संख्या 10 हो गई है। कलेक्ट्रेट स्थित डीडीसी न्यायालय परिसर में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को की जाएगी।
विज्ञापन


आखिरी दिन पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल ने दो सेटों में पर्चा दाखिल किया। वह पार्टी कार्यालय से समर्थकों के जुलूस के साथ नामांकन स्थल पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, हरिशंकर सिंह, बृजबिहारी मिश्र, राजेश त्रिपाठी, दीपक मौर्य, कौशलेंद्र त्रिपाठी, नितेश पांडेय, श्याम सुंदर मित्तल, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं, नीतू पांडेय व दिनेश ने भी दो सेट में पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा मजहर, अतहर, विश्राम, बैतुल्लाह, बुधेश प्रसाद व दिनेश कुमार ने एक-एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन के पहले दिन शनिवार को पहले दिन जवाहर लाल वर्मा ने पर्चा दाखिल किया था। एआरओ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जवाहर लाल ने बताया कि नामांकन के आखिरी दिन कुल नौ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। बर्डपुर ब्लॉक अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य की यह सीट राजकुमारी जायसवाल के निधन से रिक्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें