देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची से चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। घटना शनिवार रात की है। बच्ची के बताने के बाद परिवारवालों ने आरोपी को खोजना शुरू किया, लेकिन तब तक वह भाग निकला था। पीड़ित परिवार के लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली कक्षा दो की छात्रा(08) शनिवार की रात आठ बजे घर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान उसका 19 वर्षीय चचेरा भाई बहला-फुसलाकर उसे एकांत में ले गया और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद युवक भाग गया। पीड़ित बच्ची ने घर पहुंचकर परिवारवालों को पूरी बात बताई। परिवार के लोगों ने आरोपी युवक की तलाश की, लेकिन वह भाग गया था। रविवार को परिवारवालों ने कोतवाली थाने पहुंचकर तहरीर दी। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।