फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन तक युवक को कोतवाली में बैठाए रखा

Sun, 03 Dec 2017 11:45 PM IST
deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को सदर कोतवाली पुलिस पांच दिन से कोतवाली में बैठाए रखा। यहां तक कि सूचना पर आए घरवालों की गुहार भी नहीं सुनी गई। सलेमपुर क्षेत्र के गोपालपुर निवासी चंद्रभान का बेटा सत्यप्रकाश पांच दिन पूर्व किसी काम से देवरिया आया था। देर होने से जब कोई साधन नहीं मिला तो वह सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। रेलवे स्टेशन के पास से ही यूपी-100 के सिपाहियों ने उसे अपने वाहन में बैठा लिया। कुछ देर इधर-उधर घुमाने के बाद उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। तभी से उसे कोतवाली में बैठाए रखा गया। सूचना के बाद परिवारवाले उसे छुड़ाने के लिए सदर कोतवाली के चक्कर लगाने लगे। यहां घरवालों ने तत्कालीन कोतवाल राय साहब यादव और एसएसआई श्रवण यादव से बात की, लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया। परिवारवालों का कहना है कि जब उसका कोई दोष नहीं है तो फिर कोतवाली में क्यों बैठाया गया। नवागत सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि युवक को लाकअप में रखा गया था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय में मौजूद लोगों से उन्होंने उसके बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उसके खिलाफ कोई मामला नहीं है। ऐसे में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें