फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक के कैब वे पर लगे लिफ्ट में शुक्रवार को आधे घंटे तक 15 यात्री फंसे रहे। सूचना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। ओवरलोड होने से लिफ्ट रुक गई थी। इसकी सूचना कंट्रोल व रेल अधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे रेल अधिकारी, लिफ्ट इंजीनियर ने मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कैब वे के पास लिफ्ट में एक साथ 15 लोग सवार हो गए। ओवरलोड होने से लिफ्ट बीच रास्ते में अटक गई। अंदर फं से लोग चिल्लाने लगे तो आसपास के लोगों ने तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालत को सामान्य करने की कोशिश में जुट गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद इंजीनियरों ने लिफ्ट ठीक कर दिया। घुटन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें