फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी पर उंगली उठाने वाले बताएं, उन्होंने क्या किया : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
कर्ज माफी पर विपक्ष की आलोचना पर पलट वार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा किसानों की बदहाली के लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार हैं। वह बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या किया था? पहले चरण में 12.60 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया है। इसमें से चार हजार ऐसे किसान होंग,े जिनके कर्ज 10 हजार से कम रहे हैं। 12 लाख 56 हजार किसानों के 10 हजार से एक लाख रुपये कर्ज माफ हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्ज जमा करने वाले किसानों को यूपी सरकार सम्मानित भी करेगी। इसका सिलसिला जल्द ही शुरू होगा। गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की बदहाली की जिम्मेदार सपा, बसपा हैं। इन सरकारों ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

इंसेफेलाइटिस से मौतों को रोकने की कोशिश
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस से मौतें कम हुई हैं। 2015 की अपेक्षा 2017 में कम मामले सामने आए हैं लेकिन सरकार इसे और नियंत्रित करना चाहती है। हमारी कोशिश है कि एक भी बच्चे की मौत न हो। इसके लिए वृहद टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद जिला अस्पताल में बच्चों की मौत को गंभीर माना था। उनका कहना है कि इस मामले में जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन


रोहिंग्या शरणार्थी नहीं घुसपैठिये
रोहिंग्या मुसलमानों से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शरणार्थी नहीं घुसपैठिये हैं। रोहिंग्या मुसलमानों के संबंध आतंकियों से भी रहे हैं। इन सबको भारत से बाहर किया जाना चाहिए। घुसपैठियों के प्रति सहानुभूति आश्चर्य में डालने वाली है। म्यांमार से पलायन करने वाले रोहिंग्याओं पर हिंदू, बौद्ध धर्म के अनुनायियों के हत्या के आरोप हैं।

धार्मिक स्थलों के करीब नहीं बिकेगी शराब
सीएम के मुताबिक धार्मिक स्थलों के इर्द-गिर्द शराब बिक्री की पाबंदी पर सख्ती की जाएगी। अयोध्या फैजाबाद, वृंदावन मथुरा, चित्रकूट, सीतापुर के नैमिसारण्य, बाराबंकी के देवा शरीफ और सहारनपुर के देवबंद में सख्ती के निर्देश जारी किए गए हैं। व्यवस्था पर अमल सुनिश्चत करने के लिए क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


नोटबंदी पीएम का साहसिक फैसला
जीएसटी और नोटबंदी पर भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के बयान से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहादुरी भरा फैसला लिया है। नोटबंदी से भ्रष्टाचार को काबू करने में मदद मिली। कालाधन रखने वालों को झटका लगा। जीएसटी से भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। आने वाले समय में ये फैसले देशवासियों को कई और फायदे देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें