फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के पक्ष में जुटे पूर्व छात्रनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग लेकर सोमवार को छात्र संगठनों ने विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ और छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी गेट पर सद्बुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान तारकेश्वर शाही, भारतेंदु यादव, रणधीर शाही, अमरेंद्र शाही, संजय राज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

छात्रसंघ मंत्री ऋचा चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट से जुलूस निकाला, जो हरिओम नगर, कचहरी चौराहा होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर खत्म हुआ। छात्रों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। जुलूस में अनूप मद्देशिया, नरेंद्र यादव, पुनीत सिंह, हरेंद्र, यशपाल, राहुल आदि शामिल थे। इसी क्रम में पूर्व छात्र नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आमी बचाओ मंच के अध्यक्ष विश्व विजय एवं पूर्व अध्यक्ष राजीव पांडेय के नेतृत्व में कुलपति से मिला। नेताओं ने पुलिसिया कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान डॉ. विनय सिंह, तारकेश्वर शाही, कृष्ण मोहन शाही, अंबुज तिवारी, नितिन जायसवाल, अमन गुप्ता, ओंकार सिंह, अमरेंद्र शाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें