फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने सत्याग्रह कर गुलाब भेंट किया

विज्ञापन
समायोजन की मांग लेकर प्रदर्शन करते शिक्षामित्र। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। समायोजन की मांग लेकर शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को भी सत्याग्रह आंदोलन किया। दूसरे दिन प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, किसान यूनियन संघ, आदर्श साक्षरताकर्मी, प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिक्षामित्रों के आंदोलन को समर्थन दिया और धरने पर बैठे। महिला शिक्षामित्रों ने पुलिस और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाब भेंट किया।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी ने कहा कि सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ अपने शहर को ही भूल गए हैं। जिले में ऑक्सीजन की कमी से मासूमों की मौत होती है और सीएम 48 घंटे बाद मेडिकल कॉलेज आते हैं। ऐसे में शिक्षक अपने भलाई की उम्मीद किन आधारों पर करें। सरकार ने शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करे और अध्यादेश लाकर शिक्षामित्रों को पुन: सहायक अध्यापक पद पर तैनात करे।

इस अवसर पर रामनगीना निषाद, मनोज यादव, हुकुम चंद चौहान, अजय चंद, बेचन सिंह, अशोक चंद्रा, लालधर निषाद, अमित राय, अविनाश कुमार, रामअशीष यादव, रणविजय, संजय यादव, दिग्विजय दुबे, राजीव गुप्ता, जितेंद्र, राजनाथ यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें