फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूटा गुस्सा, सपाइयों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों को लेकर पैदा आक्रोश शुक्रवार देर रात सड़क पर फूट गया। साढ़े ग्यारह बजे गुस्साए सपाइयों ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के सामने सड़क जाम करके धरना शुरू कर दिया।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव और सपा नेता राजेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज गेट के सामने धरने पर बैठ गए। इसके चलते सड़क जाम हो गई। सपाई मांग कर रहे थे कि प्रशासन मौतों का कारण बताए। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या पूरे पते के साथ मुहैया कराई जाए। सपाई इस बीच सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे थे। हत्यारी सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद के नारों के साथ आक्रोशित सपाई प्राचार्य को तत्काल बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद भी सड़क पर जमे रहे सपाई
धरने के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। इसके बाद भी सपाई धरने पर जमे रहे। सपाइयों का कहना था कि प्रशासन मामले को दबाने में तुला हुआ है। मौतों के पीछे लापरवाही स्वीकार न करके अलग-अलग बहाने बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें