फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पांचवीं बार शहर आ रहे योगी आदित्यनाथ 14 जून को कैंपियरगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण करेंगे। पहले गोरखपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन का कार्यक्रम है, फिर हेलीकॉप्टर से कैंपियरगंज तहसील जाएंगे। तहसील के पास ही मछली गांव में अंबेडकर की मूर्ति बनाई गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर 14 जून को गोरखपुर आ रहे हैं। वे 15 जून को गोरखनाथ मंदिर में योग शिविर का उद्घाटन करेंगे। 15 जून को ही मुख्यमंत्री बिहार के दरभंगा जाएंगे, फिर गोरखपुर वापस आएंगे। रात में गोरखनाथ मंदिर परिसर में रुकेंगे। 16 जून को गोरखपुर से पटना जाएंगे। पटना में केंद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने कार्यक्रम रखा है, जो अनौपचारिक कार्यक्रम आया है, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री पटना से गोरखपुर आएंगे, फिर विशेष विमान से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें