अधिकारियों साथ बैठक करते परिवार कल्याण राज्यमंत्री रविदास मेहरोत्रा।
- फोटो : Mahesh Kumar
सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के बीच डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी के सवाल पर राज्य मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने बताया कि सितंबर तक इनकी कमी दूर कर ली जाएगी। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार का प्रयास है कि कहीं भी इलाज में कोई दिक्कत न आने पाए।
सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं होने के बावजूद डॉक्टर न होना एक बड़ी समस्या बनी हुई है। जिले के कई अस्पताल ऐसे है जहां पर डॉक्टर नहीं है। यही नहीं जिला अस्पताल, महिला अस्पताल में भी एनीस्थिसिया डॉक्टर न होने की वजह से ऑपरेशन ठप पड़े हुए हैं। शुक्रवार को शहर में आए मंत्री से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया है कि सितंबर तक डॉक्टरों और कर्मचारियों के सभी पदों पर नियुक्ति कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 43000 पद रिक्त है। इसमें डॉक्टर और कर्मचारी दोनों ही शामिल है। इसे पूरा करने की दिशा में काम शुरू किया गया है।