फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म , वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया

Mon, 29 Apr 2019 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके की किशोरी को दुकान में बुलाकर दुष्कर्म करने और फिर वीडियो सोशल साइट पर डालने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां के मोबाइल पर भी वायरल हुआ यह वीडियो आया तो वह सन्न रह गई। थाने पहुंची मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी तौफीक पुराना गोरखनाथ में पॉवरलूम पार्ट्स की दुकान चलाता है। उसी के एक हिस्से में टॉफी-बिस्कुट की दुकान भी है।

पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी को टॉफी देने के बहाने उसने दुकान में बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसका वीडियो बनाया और सोशल साइट पर भी डाल दिया। मोहल्ले के एक शख्स ने वीडियो को नाबालिग लड़की की मां के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी की धमकी के डर से उसने घर में नहीं बताया। वीडियो में किशोरी रोते हुए और आरोपी उसे धमकियां देते दिख रहा है।

मां को पीड़िता ने बताया कि कई और लड़कियों को तौफीक दुकान में बुलाया करता था। इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने वीडियो व अन्य पीड़ितों की भी जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर गोरखनाथ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें