फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कार्ड भी एटीएम से निकाल सकेंगे रकम

Sun, 03 Feb 2019 01:14 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
एटीएम कार्ड।
विज्ञापन
गोरखपुर। आप एटीएम कार्ड लिए बिना घर से निकले हों और पैसे की जरूरत पड़ जाए तो बिल्कुल हैरान-परेशान नहीं होना पड़ेगा। आप अपने मोबाइल फोन की मदद से भी एटीएम से रकम निकाल सकेंगे। ऐसा संभव हो होगा योनो एप से। यह एप आपको बिन कार्ड तत्काल 20 हजार रुपये तक की मदद एटीएम से दिला सकेगा। फिलहाल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने यह सुविधा शुरू की है। जल्द ही यह आम लोगों को उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


एटीएम कार्ड से लगातार हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बैंक नए-नए फीचर तैयार कर रहे हैं। इसी क्रम में एसबीआई ने योनो एप के जरिए एटीएम से रकम निकालने की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। गोरखपुर शहर के स्टेट बैंक के सभी एटीएम को एप से जोड़ा जा चुका है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्टेट बैंक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध भी करा दी गई है।

ये होगी प्रक्रिया

स्मार्ट फोन में योनो एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर कैश ऑप्शन आएगा। इसे चुनने पर छह अंक का पासवर्ड आपके मोबाइल फोन पर आएगा। रकम की राशि डालने के बाद यही पासवार्ड डालना होगा।

30 मिनट तक पासवर्ड का रहेगा वैध

एप पर आया पासवर्ड सिर्फ 30 मिनट तक वैध रहेगा। हर बार नया पासवर्ड आएगा। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से एटीएम कार्ड की तुलना में काफी सुरक्षित होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें