फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ से शुरू होगी रामगढ़ताल में पट्टे की बोली पट्टे में स्थानीय मछुआरों को तरजीह देगा जीडीए

Wed, 23 Jan 2019 11:58 PM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल में मछली के पट्टे से इस बार गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को पिछली बार से अधिक आय होगी। पांच साल के लिए पट्टे की बोली पांच करोड़ रुपये से शुरू होगी। पिछली बार ढाई करोड़ रुपये में पट्टा हुआ था। पट्टे में स्थानीय मछुआरों को जीडीए तरजीह देगा।
विज्ञापन


मछलियों के पट्टे के लिए प्राधिकरण ने टेंडर निकाल दिया है। नीलामी प्रक्रिया छह फ रवरी के बाद शुरू होगी। दो समितियों के विवाद में तय समय से तीन महीने पहले ही सोसाइटी रजिस्ट्रार ने अनुबंध को समाप्त कर नए सिरे से नीलामी कराने का आदेश दिया था। ताल से प्रतिदिन करीब 20 क्विंटल मछलियां पकड़ी जाती हैं। जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि मछली की नीलामी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। समितियों को जीडीए आने की जरूरी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें