गोरखपुर। सातवीं दृष्टिबाधित एवं मूकबधिर जूडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा रहा। दृष्टिबाधित श्रेणी में उत्तर प्रदेश की टीम और मूकबधिर श्रेणी में हरियाणा की टीम ने ओवरऑल चैंपियन के खिताब पर कब्जा जमाया।
सोमवार को सीनियर दृष्टिबाधित श्रेणी के मुकाबले में हरियाणा और मूकबधिर श्रेणी में जम्मू कश्मीर ने बाजी मारी। जूनियर दृष्टिबाधित में उत्तर प्रदेश, जूनियर मूकबधिर श्रेणी में हरियाणा अव्वल रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किया। इस अवसर पर डीएम के विजयेंद्र पांडियन, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार, इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार, डेफ जूडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव आयशा मुनव्वर, सुधीर हलवासिया, अनूप गुरमानी आदि मौजूद थे।
पुरुष वर्ग के विजेता
मूकबधिर सीनियर पुरुष वर्ग में अमन खान, विशाल खजूरिया, सुमित सोनी, अभिषेक सिंह, दृष्टिबाधित सीनियर में कपिल परमार, जयदीप, सुधीर राना, मोनू, सुनील कुमार, रमेश, मूकबधिर जूनियर में राहुल, अभिजीत गोराई, रजत भीदूरी, भुधादर जना, मोहित और मोन्टूृ भूरि ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
महिला वर्ग के विजेता
मूूकबधिर सीनियर महिला में राज अहलावत, दृष्टिबाधित में स्वाति शर्मा, पूनम शुक्ला, कुसुम, माहेश्वरी एम, मूकबधिर जूनियर वर्ग में एकता सपकाडे, सुभाषिनी, कोकिला, अनीता गौतम, कोमल जायसवाल और रेनुका चैंपियन रहे।
इन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार
बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल के मोंटू बौरी, पंजाब की मुरूशख पाल, सीआरपीएफ के सुधीर राना और जम्मू कश्मीर के विशाल खजूरिया चुने गए। वहीं, बालिका वर्ग में तमिलनाडु की सुभाषिनी, उत्तर प्रदेश की बेनजीर, मध्यप्रदेश की स्वाति शर्मा और हरियाणा की राज अहलावत चुनीं गई।