फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर वार्ड से कूड़ा उठा पाना होगा आसान

Thu, 10 Jan 2019 01:23 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
60 मैजिक नियमित उठाएंगी कूड़ा।
विज्ञापन
गोरखपुर। अब शहर के हर वार्ड से नियमित कूड़ा उठा पाना और आसान हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 60 मैजिक, दो मिनी चेन एक्सलेटर और एक-एक स्वीपिंग मशीन तथा कांपेक्टर खरीदा है। बुधवार को कचहरी क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में मेयर सीताराम जायसवाल और डीएम व प्रभारी नगर आयुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने हरी झंडी दिखाकर इनको रवाना किया।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि नए वाहनों के आ जाने से महानगर के सभी वार्डो में नए पुराने मिलाकर दो-दो मैजिक वाहन दिए जाएंगे। इससे संकरी गलियों में भी ये वाहन पहुंच सकेंगे और गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डब्बों में लेंगे।

महराजगंज के गो-सदन भेजे गए 600 साड़

मेयर ने यह भी बताया कि अब तक शहर में घूम रहे 600 साड़ पकड़कर महराजगंज के मधवलिया गो-सदन भेजे जा चुके हैं। यह अभियान चलता रहेगा। बताया कि निगम शहर में जितने भी डेयरी या पशु चालक हैं, सर्वे कर उनकी पूरी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। सड़क पर गोबर आदि के तौर पर गंदगी फैलाने या फिर खुले में जानवर छोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें