फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक और थर्मोकोल की कप-प्लेट भी बंद : सीएम

Fri, 17 Aug 2018 02:29 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
yogi aadityanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्लास्टिक और थर्मोकोल की कप-प्लेट और गिलास पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया। कहा कि पर्यावरण और सृष्टि की रक्षा के लिए सभी प्रदेशवासी प्लास्टिक और थर्मोकोल से बनी अन्य वस्तुओं को इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुसम्ही जंगल स्थित विनोद वन में हरिशंकरी, पंचवटी, पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें सृष्टि को बचाना है तो प्लास्टिक मुक्त वातावरण देना होगा। पर्यावरण की रक्षा हम सभी लोगों के जीवन का मंत्र बने, इस लिए प्लास्टिक, थर्मोकोल के कप-प्लेट, गिलास का प्रयोग बंद करना होगा।

तभी सृष्टि के बचाने का संकल्प पूरा हो सकेगा। प्रदेश सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृहद अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार से प्लास्टिक, थर्मोकोल के कप, प्लेट, गिलास और अन्य वस्तुओं को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

बनाने और बेचने वालों पर सख्ती करेगा नगर निगम

नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से प्लास्टिक और थर्मोकोल की कप, प्लेट, गिलास पर अब पूरी तरह से प्रतिबंध है। ऐसे में अब यह जिनके पास भी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही इनका उत्पादन, बिक्री, स्टॉक करने, इस्तेमाल करने और इस्तेमाल कर यहां-वहां फेंकने वालों पर भी सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें