फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दरकने से पोखरे में पलटी निजी बस

Sat, 28 Jul 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
शहर के उस्का मोहल्ले में पोखरे में पलटी बस और देखले लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर से बस्ती के बनकटी जा रही सवारियों से भरी निजी बस शनिवार शाम को खलीलाबाद के उस्का मोहल्ले के पास सड़क दरक जाने से पोखरे में पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को शीशा तोड़ कर बाहर निकाला। घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी है। इसी बीच मौका पाकर बस चालक भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिरमोहनी निवासी बस कंडक्टर भोला सिंह ने बताया कि एक साल से सहजनवां निवासी महेंद्र की निजी बस गोरखपुर से बनकटी तक चल रही है। शनिवार को खलीलाबाद निवासी ड्राइवर था, वह पहले दिन ही बस चला रहा था। जब खलीलाबाद के उस्का कला मोहल्ले के पास पहुंचे तो सड़क दरक गई और बस अनियंत्रित होकर पोखरे में पलट गई। उस समय बस में 50 से अधिक सवारियां थीं।
यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए। उन्होंने बस के शीशे तोड़ कर करीब डेढ़ घंटे में यात्रियों को निकाल लिया। इसमें करीब सात-आठ यात्रियों को मामूली चोट आई। बस में सवार यात्रियों भगवानपुर बस्ती निवासी उदयराज, मुंडेरवा क्षेत्र के गुलौरा निवासी हरिराम त्रिपाठी व सावित्री देवी, गंगौरा निवासी प्रियंका चौधरी ने बताया कि बस चालक नशे में लग रहा था। हादसा होने के बाद बाहर निकलते ही वह भाग गया। देर शाम को सहजनवां से क्रेन मंगा कर पोखरे में पलटी बस को बाहर निकलवाने का प्रयास शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

एसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंचे
मौके पर पहुंचे एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कंडक्टर से बस की फिटनेस, परमिट और ड्राइवर के लाइसेंस होने के बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। एसपी ने एआरटीओ की टीम से भी जांच कराने का निर्देश दिया। मौके पर नगर पालिका कर्मी राधेश्याम, तौवाब, उमेश, सुनील आदि जेसीबी के साथ पहुंच गए। एक्सईएन विद्युत ने तत्काल सप्लाई बंद करा दी। खलीलाबाद के ब्लॉक प्रमुख मनोज राय, सभासद गब्बू, ऋषि यादव, राधेश्याम पांडेय, संजय त्रिपाठी आदि मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें