फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल की लेटलतीफी से बिगड़ी नवजात की हालत

Wed, 18 Jul 2018 11:51 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मरीजों से पैसे ऐंठने की प्रवृति में जिले के एक निजी अस्पताल ने एक नवजात को रेफर करने में इतना देर कर दिया कि उसकी हालत बिगड़ गई। नवजात की हालत इतनी गंभीर है कि वह पिछले एक पखवाड़े से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में भर्ती है। इस मामले में बच्चे के पिता डीएम और सीएमओ को शिकायती पत्र देकर निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा निवासी दुर्गेश ने शिकायती पत्र में बताया है कि उसने 29 जून को शहर के बेलहिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए पत्नी को भर्ती कराया था। 30 जून को ऑपरेशन से बेटे का जन्म हुआ। डॉक्टरों ने बच्चे को आईसीयू में रखा। इस पर उन्होंने बच्चे को गोरखपुर रेफर करने की बात कही, लेकिन डॉक्टरों ने ऐसा नहीं किया। बच्चे की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्होंने बच्चे को गोरखपुर ले जाने की बात कही तो अस्पताल संचालक और डॉक्टर उन्हें धमकी देने लगे। दुर्गेश के अनुसार अस्पताल की ओर से बच्चे को रेफर करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई। इस बात को लेकर हंगामा होने पर उन्होंने बच्चे को रेफर कर दिया।

दुर्गेश ने बताया कि बच्चे की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वह पिछले एक पखवाड़े से मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उनका कहना है कि निजी अस्पताल द्वारा रेफर करने में देरी की वजह से ही बच्चे की हालत गंभीर हुई है। इस संबंध में सीएमओ डॉॅ. आरके मिश्र ने कहा कि उन्हें शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। अस्पताल संचालक के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। शिकायत के आधार पर जल्द ही अस्पताल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें