फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में शुरू होगी हाईटेक इंटरनेट सेवा

Sat, 14 Jul 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
post office - फोटो : Demo photo
विज्ञापन
गोरखपुर। डाक विभाग अब पूरी तरह से हाईटेक होगा। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की सभी 500 शाखाएं हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा से युक्त होंगी। उनका संचालन करने वाले डाकपाल एमबीए डिग्री धारक होंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की इस योजना को देश में सबसे पहले गोरखपुर डाक मंडल में लागू किया जाएगा। इसकी सूची तैयार की जा चुकी है। यहां पहले बैच में 70 लोग एमबीए की ट्रेनिंग के लिए भेजे जाएंगे। सुविधा के साथ सभी मोबाइल फोन से संपर्क में रहेंगे। डाक कर्मी उपभोक्ताओं के घर जाकर भी खाता खोल सकेंगे। इसके अलावा डिजिटल साइन बुक के प्रयोग से घर पर डाक के पार्सल की भी सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षित एमबीए डाकपाल गांव के छोटे व्यापारियों, किसानों, बुनकरों, हथकरघा उद्योग कर्मी, टेराकोटा, हस्त शिल्पकार आदि को सरकार की डाक विभाग से जुड़ीं योजनाओं के बारे में बताएंगे।

डाक शाखा में मिलेगी दो एमबीपीएस स्पीड

डाक शाखाओं को हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा से जोड़ने का काम शुरू हो चुका है। इससे शाखाओं को इंटरनेट की हाई स्पीड 2 एमबीपीएस तक मिलेगी। गांव की छोटी शाखाओं को फाइबर ऑप्टिकल से जोड़ा जाएगा। ग्रामीण शाखाओं में भी 256 केबीपीएस प्रति सेकेंड की स्पीड मिलेगी। इससे कंप्यूटर, प्रिंटर, फैक्स मशीन और मोबाइल फोन को सुविधाओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें