फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में काटी जाएगी चाइनीज मांझे की डोर

Sun, 26 Nov 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चाइनीज मांझा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से हो रहीं दुर्घटनाओं पर हाई कोर्ट की सख्ती के बाद शासन भी हरकत में आया है। प्रमुख सचिव अरविंद कुमार ने जनहित याचिका अनुराग मित्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य में कोर्ट की तरफ से दिए फैसले का हवाला देते हुए सूबे के सभी डीएम, एसएसपी को अभियान चलाकर चाइनीज मांझे और नायलान पतंग की डोरी बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा है। हिदायत दी है कि किसी भी दशा में ऐसे डोर की बिक्री नहीं होने पाए।
विज्ञापन


देश के कई राज्यों के बाजारों में पैठ बना चुका चाइनीज मांझा कईयों की मौत का कारण भी बन चुका है। बरेली, मेरठ और गोरखपुर समेत प्रदेश के ही कई जिलों में इस मांझे से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें कुछ लोगों की जान पर भी बन आई। दो महीने पहले ही शहर के लालडिग्गी पार्क के पास छत पर एक बच्चे की पतंग बिजली के तार में फंस गई। चश्मदीदों का कहना था कि पतंग छुड़ाने पहुंचे उसके पिता ने मांझे की डोर पकड़ी और करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी।

डीएम ने 30 नवंबर तक की दी मोहलत
डीएम राजीव रौतेला ने सभी एसडीएम को पुलिस की मदद से अपने-अपने क्षेत्र में चाइनीज मांझा और पतंग के सभी दुकानों, गोदामों की जांच कर 30 नवंबर तक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेश मिलने के बाद एसडीएम ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत सभी कानूनगो, लेखपालों को जांच में लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें