फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बुतों’ ने दिया बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश

Sun, 26 Nov 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में श‌ामिल बच्चे व अतिथि। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विश्व धरोहर सप्ताह के तहत शनिवार को राजकीय बौद्ध संग्रहालय में रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन की तरफ से क्ले माडलिंग वर्कशाप और गांधार कला पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वर्कशाप में मूर्तिकार सुशील कुमार गुप्ता ने मिट्टी से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देती मूर्ति तैयार की। इसके अलावा बुद्ध शीर्ष बनाकर भी उन्होंने छात्रों को क्ले आर्ट की बारिकियों से रूबरू कराया। इस दौरान छात्रों ने भी मिट्टी की विभिन्न आकृतियां बनाकर प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि रोटरी क्लब मिड टाउन के नितेन अग्रवाल ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में डिवाइन पब्लिक स्कूल की अंकिता को पहला, अलिका मरांडी को दूसरा व नेशनल प्राइड एकेडमी के दीपक निषाद को तीसरा स्थान मिला। वहीं सीनियर वर्ग में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के उदयशील को पहला, आकांक्षा को दूसरा व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के धर्मसेन पाल को तीसरा स्थान मिला। संग्रहालय के उपनिदेशक डॉ मनोज कुमार गौतम ने कहा कि क्ले मॉडलिंग वर्कशाप व प्रतियोगिता से बच्चे अपने धरोहर के प्रति सजग हो सकेंगे।

इस स्कूल के छात्रों ने लिया प्रतिभाग
जुबिली इंटर कॉलेज, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, डिवाइन पब्लिक स्कूल, एमपी इंटर कालेज, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, नेशनल प्राइड एकेडमी से कुल 150 बच्चों ने प्रतिभाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें