फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में किशोरी की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला अस्पताल में रविवार को किशोरी की मौत पर तीमारदारों ने हंगामा किया। तीमारदार किशोरी की मौत का कारण डाक्टरों की लापरवाही बता रहे थे। घंटों तक चले हंगामे के बीच किशोरी के घरवालों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने तीमारदारों को गुलरिहा थाने में शिकायत दर्ज कराने का सुझाव देकर टरका दिया।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव के कमलेश निषाद की 14 वर्षीय बेटी सपना को रविवार सुबह करीब 6:30 बजे पर विषैले सांप ने काट लिया। इस पर घर वाले उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टर ने किशोरी को एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन लगाया और उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। किशोरी के घरवाले रेफर करने से मना कर रहे थे। इसे लेकर डॉक्टरों और घर वालों में नोकझोंक शुरू हो गई। इसी दौरान सपना की मौत हो गई। उसके घर वालों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने सही ढंग से इलाज किया होता तो सपना की जान बच सकती थी। डॉक्टरों ने जबरदस्ती रेफर के कागजात पर साइन भी करा लिया। सपना की मौत के बाद गुस्साए घरवालों ने न्याय की आस में पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची डॉयल 100 की टीम ने गुलरिहा का मामला बताकर वहां एफआईआर दर्ज कराने को कहकर कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सपना का इलाज सही ढंग से किया गया है। उसे सबसे पहले सांप काटने पर लगने वाला इंजेक्शन दिया गाया। इसके बाद भी उसकी हालत खराब होती देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन घरवाले उसे ले जाने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद भी उसका इलाज अस्पताल में चलता रहा। किशोरी की हालत बहुत गंभीर थी, इसीलिए इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
- डॉ. आरके गुप्ता, एसआईसी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें