फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन के प्रतिभागी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की तरफ से सोमवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैनपुरी के विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, सह प्रभारी पूर्व सांसद रामसकल व क्षेत्रीय मंत्री संगठन शिवकुमार पाठक ने टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा से झंडा दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।
विज्ञापन

धावक शास्त्री चौक, छात्रसंघ चौक, बस स्टेशन होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप के प्रतिमा समक्ष पहुंचे, यहां प्रतियोगिता का समापन हुआ। महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव और मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। महिला वर्ग में मनीषा यादव प्रथम, पूजा वर्मा द्वितीय, अंजलि कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में सुनील कुमार निषाद प्रथम फैजान अहमद द्वितीय तथा पवन यादव तृतीय स्थान पर रहे। अर्जुन यादव, कुलदीप सिंह, आकाश कुमार, प्रिंस कुमार, धनंजय यादव, शुभम शर्मा, ललित कुमार, रेखा गौड़, पूनम और अंजू को सांत्वना पुरस्कार मिला। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर राकेश सिंह पहलवान, जितेंद्र बहादुर चंद, निर्मला द्विवेदी, अंजू चौधरी, पुष्प दंत जैन, पूर्व मेयर डॉक्टर सत्या पांडेय, बृजेश मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें