फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब-वे पर वेटिंग हाल की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। प्लेटफॉर्म एक पर यात्री अब वातानुकूलित वेटिंग हॉल में बैठकर ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं। कैब-वे पर बना वेटिंग हॉल रविवार को यात्रियों के लिए खोल दिया गया। इसी हॉल में जनरल टिकट काउंटर भी खोला गया है, जहां से यात्री टिकट ले सकते हैं।
प्लेटफॉर्म एक पर करीब दो महीने पहले ही वातानुकूलित वेटिंग हॉल बनकर तैयार हो गया था। रेल प्रशासन रेल राज्यमंत्री से इसका उद्घाटन कराना चाहता था, मगर राज्यमंत्री से समय नहीं मिल पाया। इसके बाद रविवार को इसे यात्रियों के लिए खोल दिया गया। वेटिंग हॉल में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कमरे बने हैं। हर कमरे में 24-24 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। इनके लिए डीलक्स टॉयलेट भी बनाया गया है। वेटिंग हॉल में ट्रेन डिस्पले बोर्ड भी लगाया गया है। हॉल के बगल में ही प्लेटफॉर्म को चौड़ाकर अन्य यात्रियों के लिए 30 स्टील बेंच भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट भी चालू
गोरखपुर। प्लेटफॉर्म एक पर फुट ओवरब्रिज पर जाने के लिए अब सीढ़ियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए यहां लगाई गई लिफ्ट चालू हो गई है। इसकी क्षमता पांच व्यक्तियों की है। प्लेटफॉर्म तीन, पांच और नौ पर भी लिफ्ट लगाई गई है लेकिन यहां यह सुविधा अभी शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें