फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्चर रूम में लगेगा सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और परीक्षा प्रणाली में सुधार करने के लिए संबद्ध कॉलेजों को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार ने बुधवार को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि सभी कॉलेज अपने यहां लेक्चर रूम में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही शिक्षकों को किए जा रहे वेतन भुगतान के संबंध में उनके नाम, पते, आधार कार्ड नंबर, बैंक का नाम और उनके बैंक खाते का ब्यौरा भी यूनिवर्सिटी प्रशासन को मुुहैया कराएं। वहीं कैंपस में परीक्षा के दौरान बैठने और प्रतिपाली सीट क्षमता का विवरण भी यूनिवर्सिटी को उपलब्ध कराएं, ताकि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने में सहायता मिल सके। यूनिवर्सिटी ये सभी सूचनाएं और संबंधित दस्तावेज एक सप्ताह के अंदर रजिस्ट्रार कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें