फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल को पिकनिक स्पॉट ने बनाएं युवराज-साहबजादे

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ : हेड और मैटर में योगी के बयान में पूर्वांचल की जगह गोरखपुर किया गया है।
विज्ञापन

फ्लैग : सीएम योगी का राहुल-अखिलेश पर निशाना
हेड: ‘ गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट न बनाएं युवराज-साहबजादे ’
बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत का एलान, बिजली बिल माफ
राजस्व वसूली स्थगित करने का एलान किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
यूपी में स्वच्छता अभियान की शुरूआत करने गोरखपुर आए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के युवराज और लखनऊ के शहजादे गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट बनाने पर आमादा हैं। इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। बच्चों की मौत जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए लेकिन ऐसा किया जा रहा। इसका जवाब पूर्वांचल की जनता जरूर देगी।
मुख्यमंत्री ने अंधियारीबाग में डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद शनिवार को यूपी में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की, फिर बाढ़ग्रस्त कैंपियरगंज और पीपीगंज का दौरा करने निकल गए। एनडीआरएफ के स्टीमर से जाकर मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत सामग्री भी बांटी। मुख्यमंत्री ने कैंपियरगंज में ही बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की जनता से बिजली बिल नहीं लिया जाएगा। राजस्व वसूली स्थगित कर दी जाएगी। जिन परिवारों के घर बाढ़ के चलते गिर गए हैं, उन्हें घर दिलाया जाएगा। इसके लिए सर्वे कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। राहत, बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर व्यक्ति को सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश है। सेना, एनडीआरएफ और पीएसी के जवान दिन-रात काम कर रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसेफेलाइटिस की असली वजह गंदगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी लेकिन पिछली सरकार ने इसमें भाग नहीं लिया। इसी वजह से गंदगी पर काबू नहीं पाया जा सका। इंसेफेलाइटिस की समस्या जस की तस है। अब गंदगी को दूर करने का अभियान शुरू किया है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण में जवाहर कसौधन की ली चुटकी
स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते हुए योगी ने लोगों को जागरूक किया। कहा कि नगर निगम सफाई करे और जवाहर कसौधन जैसा कोई व्यक्ति कूड़ा फेक देगा तो सफाई का कोई मतलब नहीं होगा। इस अवसर पर सांसद कमलेश पासवान, विधायक शीतल पांडेय, संत प्रसाद, रामेश्वर चौरसिया, अशोक कटारिया, राजेश त्रिपाठी, कौशलेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, उपेंद्र दत्त शुक्ला, जर्नादन तिवारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें