फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। डीएम राजीव रौतेला ने जिला अस्पताल और पिपराइच सीएचसी का निरीक्षण किया। डीएम इंसेफ लाइटिस वार्ड के आईसीयू में भी पहुंचे। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से दवाओं की उपलब्धता, इलाज के बारे में जानकारी जुटाई। इस मौके पर उन्होंने डॉक्टरों से इलाज में कोताही न बरतने को कहा। साथ ही सरकारी चिकित्सकों प्राइवेट प्रेक्टिस करते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएमओ को परिसर में कैंटीन संचालित कराने, निर्माणाधीन डायलसिस यूनिट की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। इस दौरान सीएमओ ने उनसे छह एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती का आग्रह किया। बाद में डीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपराइच पहुंचे और वहां छह बेड वाले ईटीसी वार्ड का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों के तीमारदारों से बात कर इलाज संबंधी जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी ने डीएम से एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती की मांग की। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. आईपी विश्वकर्मा आदि भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें