फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाईन फ्लू और डेंगू को अलग वार्ड बनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला
गोरखपुर।
बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही शहर के लोगों में स्वाईन फ्लू और डेंगू की पुष्टि होने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। बृहस्पतिवार को आनन फानन स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और स्वाईन फ्लू के लिए अलग वार्ड बना दिया। इतना ही नहीं यहां पर इलाज के लिए अतिरिक्त और ट्रेंड स्टाफ की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। स्वास्थ्य कर्मचारी और डॉक्टरों को अलर्ट किया गया है कि किसी भी मरीज के आने पर तत्काल उसका उपचार किया जाए, लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर ने बताया कि बरसात के मौसम में होने वाले बीमारियों के लिए अस्पताल में अलग से व्यवस्था कर ली गई है। खासकर डेंगू और स्वाईल फ्लू के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। कहा कि जिन मरीजों में स्वाईन फ्लू की बात सामने आई है वह बाहर से संक्रमित होकर आए थे। इसको लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। डेंगू के लिए दवाएं व मच्छरदानियों की पूरी व्यवस्था है। स्वाईन फ्लू से संबंधित पर्याप्त टैबलेट व 10 से 12 प्रोटेक्शन किट भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


सीएमओ ने जिला अस्पताल को दी 100 गोलियां
जिला अस्पताल में स्वाईन फ्लू का उपचार हो सके इसके लिए 100 गोलियां जिला अस्पताल को दे दी गई। सीएमओ के पास अभी भी तीन सौ गोली उपलब्ध है ताकि मरीजों को इलाज में कोई दिक्कत न आने पाए।

एडिशनल सीएमओ ने जांची व्यवस्था
गुरुवार को एडिशनल सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकार्मा ने चरगांवा सीएचसी व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य महकमा इस मौसम में होने वाली बीमारियों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिया गया है कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अपने क्षेत्र में पूरी तरह से सतर्कता बरतें तथा किसी को भी दो या तीन दिनों से ज्यादा बुखार है तो उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ले जाएं जिससे उनको समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


बुखार हो तो तुरंत कराए जांच
सीएमओ ने बताया कि डेंगू, स्वाईल फ्लू का मुख्य लक्षण बुखार होता है। किसी को भी यदि बुखार है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जांच कराना लेना चाहिए। सरकारी अस्पताल में जांच और इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें